Aaj ka Rashifal 30 July 2023: कर्क राशि में धन भाव में सूर्य होने के कारण बना धनलाभ के योग, जाने सभी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 30 July 2023: Due to Sun being in the house of money in Cancer, the sum of money gain, know the condition of all zodiac signs

मेष राशि (Mesh Today Rashifal)

आज एजुकेशन पार्ट काफी स्ट्रांग रहने वाला है, क्रिएटिविटी का भी आज भरपूर इस्तेमाल करेंगे, साथ ही मीडिया के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आपको आज सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आज आप अपनी संतान के साथ मनोरंजन करेंगे, और उन्हें बाहर भी ले जा सकते है। कैरियर में बदलाव संभव है। जो लोग लव रिलेशन में हैं, उनके लिए अपना रिश्ता बचा पाना मुश्किल होगा।
शुभ अंक -6
शुभ रंग-लेवेंडर

वृषभ राशि (Vrishabh Today Rashifal)

अगर लंबे समय प्रॉपर्टी पर इन्वेस्ट करने चाहते थे तो दिल थाम लें। नई प्रॉपर्टी या घर लेने के लिए आज का दिन बहुत बेहतर है। आपका मूड भी रोमांटिक रहेगा लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सुख सुविधाओं पर खर्चे करेंगे लेकिन लिमिट का ध्यान रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पार्टनर से आज सीमित कन्वर्सेशन रखें। उनका मूड आज आपके हिसाब से नही रहने वाला है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- पिंक

मिथुन राशि (Mithun Today Rashifal)

आज किसी छोटी मोटी यात्रा पर जाने का योग बनेगा, ये धार्मिक न होकर वैसे सैर सपाटे वाली यात्रा होगी, तो आज के खर्चे भी उसी प्रकार के होंगे। गर्भवती महिलाओं को आज थोड़ा संभाल कर चलने की आवश्यकता है, एजुकेशन से जुड़े क्षेत्र के लोगों को आज कोई समस्या आ सकती है। पेट का खास ख्याल रखें, मिर्च मसाले अवॉयड करें। चंद्रमा 7वे भाव में होने से आज मन प्रस्सन रहेगा। आपका पार्टनर आपसे काफी इम्प्रेस रहेगा।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि (Kark Today Rashifal)

धन भाव में सूर्य होने के कारण धनलाभ के योग बन रहे हैं। परंतु 2 दिन से आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, कफ, कोल्ड, एलर्जी की जो शिकायत थी उसमें आपको आराम मिलेगा, और पेट का भी ध्यान रखे, पढ़ने वाले बच्चों का मन भटकाव व चंचल रहेगा। मेहनत करने से हिचकिचाए नहीं। कॅरियर में कुछ बदलाव हो सकता है इसलिए कार्यक्षेत्र में संभाल कर चलें। पार्टनर के साथ आज पिछले समय को याद करेंगे।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- पीला

सिंह राशि (Singh Today Rashifal)

आपका राशि स्वामी सूर्य अपने से 12वे भाव में आपके लिए घातक हो सकता है। विशेष धन प्राप्ति का योग बना हुआ है लेकिन अपने गुस्से पर आज थोड़ा कंट्रोल रखे साथ ही मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता के साथ भी बातचीत करें। कॅरियर के लिए दिन अच्छा रहेगा बिज़नेस में पार्टनरशिप से बचें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग -लाल

कन्या राशि (Kanya Today Raashifal)

आज के दिन अधिक रोमांटिक होना आपके लिए थोड़ा खराब हो सकता है इसलिए भावनाओं को नियंत्रण में रखें। आज वाणी को भी कंट्रोल में रखना ज़रुरी नही तो किसी से विवाद हो सकता है। आज खुद को सिक्योर फील नही करने के कारण तनावग्रस्त होंगे इसलिए भगवान और मेडिटेशन का सहारा लें। सोने के व्यापारियों के लिए दिन अच्छा लाभ उठाएं।
शुभ अंक -4
शुभ रंग-हरा

तुला राशि (Tula Today Rashifal)

सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से जो इंतज़ार कर रहे थे वो पूरा होगा लेकिन अगर पहले से नौकरी में है तो सोच समझकर परिवर्तन करे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोग इस समय का लाभ उठाएं, प्रमोशन का समय है, विदेश जाने के लिए भी समय अच्छा है। आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है, ध्यान रखें। भाग्य पूर्ण रूप से आपका साथ दे रहा है। प्यार के मामले में संभाल के चले, ब्रेकअप संभव है।
शुभ अंक -6
शुभ रंग – गहरा गुलाबी

वृश्चिक राशि (Vrishchik Today Rashifal)

अगर आज सेना पुलिस डिफेंस में नौकरी ट्राई करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी संबंधित कार्य या डील मे सफलता प्राप्त होगी, खरीदने व बेचने के लिए समय अच्छा रहेगा। स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है नौकरी या घर दोनों के लिए पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज पूजा में मन अधिक लगेगा, मौसम की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, गलत खान पान को अवॉयड करें।
पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक 9
शुभ रंग- मेहरून

धनु राशि (Dhanu Today Rashifal)

आज नौकरी या कार्य क्षेत्र में किसी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए चुप रहना सही होगा। विदेश से खुशखबरी प्राप्त होगी, पुराने संबंध काम आएंगे, आज मान सम्मान पर आंच आ सकती है। मन कुछ विचलित सा रहेगा, पिता से प्रॉपर्टी ओर पैसे का लाभ होगा, पार्टनर का भाग्य आपका साथ देगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-हल्का पीला

मकर राशि (Makar Today Rashifal)

आज किसी विवादित प्रॉपर्टी या वाहन की डील में उलझ सकते है। परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा हो सकता है, आज आपको आफिस में कोई बड़ी ज़िमेदारी दी जा सकती है, साथ काम करने वाले लोग ही आपकी छवि ख़राब कर सकते हैं, चांदी के व्यपारियों को आज नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-नीला

कुम्भ राशि (Kumbh Today Raashifal)

राशि स्वामी वक्री होने के कारण हेल्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लाभ स्थान का चंद्रमा लाभ की स्थिति और पैसा आगमन के योग बना रहा है। मित्रों से आज दूरी बनाकर चलें, कोई धोखा हो सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं और विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है, विवाह का योग बन रहा है। बिज़नेस मैं पार्टनरशिप के लिए समय अच्छा है। आज काफी रोमांटिक रहेंगे और पार्टनर का मूड भी आपके जैसा ही रहेगा।
शुभ अंक -1
शुभ रंग-पीच

मीन राशि (Meen Today Rashifal)

आज धन कमाने की प्रबल इच्छा जागृत होगी और काम भी पाएंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे, लेकिन वाणी पर लगाम रखें वर्ना मजाक-मजाक में किसी से झगड़ा हो सकता है। काम काज काफी अच्छा चलेगा, लेकिन आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी चुगली कर आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ थोड़ी कॉम्प्लिकेटेड हो सकती है।
शुभ अंक -9
शुभ रंग -आसमानी

Related Articles

Back to top button