Elesco V1 Scooter: स्मार्टफोन की कीमत में मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर, एक बार बैटरी चार्ज करने पर चलेगा 100 किलोमीटर

Elesco V1 Scooter: पेट्रोल महंगा होने के बाद इन दिनों बाजार में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर खूब धूम मचा रहे हैं। अलग-अलग कंपनियों द्वारा बाजार में शानदार अलग-अलग स्कूटर , स्कूटी लंच कर रहे हैं और इसकी बिक्री भी खूब हो रही है। लोग मांगे पेट्रोल को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी अच्छा विकल्प मान रहे हैं। इंडिया में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलरों की डिमांड काफी बढ़ रही है. पिछले कुछ सालों में देश में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च हुए हैं. हालांकि, अभी ज्यादातर अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत थोड़ी ज्यादा है. लेकिन अब ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत एप्पल के स्मार्टफोन से भी कम है. एलेस्को (Elesco) ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई लाइन लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी ने कई ऐसे ई-स्कूटर डिजाइन किए हैं जो किफायती होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हैं. इसने अपनी नई सीरीज के हिस्से के रूप में दो मॉडल एलेस्को वी1 और वी2 लॉन्च किए हैं.
इसे भी पढिये: …..betul Accident News: टायर फटने से 407 वाहन पलटा, एक दर्जन घायल, इधर बाइक की टक्कर से 3 घायल
ई-स्कूटर 69,999 रुपये से शुरू होने वाली एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध हैं. बाजार में मिलने वाली एप्पल के iphone 14 की कीमत 70 हजार रुपये से ज्यादा है. इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक बार चार्ज करने पर 80 से 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. V1 और V2 दोनों को चार्ज करने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है. मॉडल शक्तिशाली बैटरी से भरे हुए हैं, जो यात्रियों को फास्ट चार्जिंग टाइम और लंबी रेंज देते हैं.



