Gold Price Update: सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। लगातार दूसरे दिन एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 851 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे तो चांदी 64000 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55957 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता के साथ 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 851 रुपये की गिरावट के साथ 64331 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 804 रुपये की नरमी के साथ 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 123 रुपया सस्ता होकर 55957 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 122 रुपया सस्ता होकर 55733 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 112 रुपया सस्ता होकर 51257 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 92 रुपया सस्ता होकर 41968 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 72 रुपया सस्ता होकर 32735 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

(News source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button