Betul: ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुए यात्री की मौत: जांच में जुटी पुलिस


बैतूल। बैंगलोर से दानापुर जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस में जहरखुरानी के शिकार हुए यात्री की उपचार के दौरान की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दानापुर जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक यात्री के बेहोश जाने की सूचना मिली थी। बुधवार दोपहर को जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने बेहोश यात्री को रेलवे स्टेशन बैतूल उतारा और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया। युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है।

गुरूवार को उपचार के दौरान यात्री की मौत हो गई। बेहोश होने के कारण युवक घटना के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे पाया था। पुलिस का कहना है कि यात्री की पहचान बेगुसराय निवासी सुरेश उम्र 40 वर्ष के रूप में की है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। गुरूवार दोपहर तक परिजन भी बैतूल पहुंच गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button