MP Weather :  एमपी के एक दर्जन जिलों में हुई ओलावृष्टि, 22 जिलों में फिर बारिश का अलर्ट

MP Weather: Hailstorm in a dozen districts of MP, rain alert again in 22 districts

MP Weather Alert
MP Weather Alert

MP Weather :  भीषण गर्मी के दौरमें मध्य प्रदेश में बारिश शुरू हो गई है। सोमवार शाम को प्रदेश उज्जैन संभाग के सभी जिले (रतलाम को छोड़कर), भोपाल संभाग, इंदौर संभाग (अलीराजपुर और झाबुआ को छोड़कर), नर्मदापुरम संभाग, जबलपुर (मंडला को छोड़कर), सागर संभाग (पन्ना को छोड़कर) तथा श्योपुर कलां, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और अनूपपुर जिलों में तेज हवा चलने के साथ-साथ बारिश हुई है।

इन जिलों में हुई ओलावृष्टि
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, मंदसौर, उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, धार, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलो में कहीं-कहीं तेज ओलावृष्टि हुई है जिसके कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है।
अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में बारिश की संभावना
एमपी में अगले 24 घंटे के दौरान हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button