Betul Weather Tooday : बेमौसम बारिश का कहर, बैतूल में खेतो में बिछ गई फसलें, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Betul Weather Today: Unseasonal rain wreaks havoc, crops scattered in Betul fields, farmers' hopes dashed

Betul Weather Tooday :  बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के रानीपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने रबी की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों और खलिहानों में रखी गेहूं, चना और सरसों की फसलें पानी में भीग गईं, जिससे अन्नदाता गहरी चिंता में डूब गया है।
 सुबह राहत नहीं, आफत बनकर आई बारिश
सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छा गए थे। देखते ही देखते रानीपुर सहित जुवाड़ी, मेहकार, हीरावाड़ी, मयावानी, रतनपुर, शोभापुर, चारगांव और कतियाकोयलारी में तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई इस बारिश ने पूरे इलाके को तरबतर कर दिया और खेतों में खड़ी तथा कटी फसलों को प्रभावित कर दिया।
 खलिहानों में मची अफरा-तफरी
बारिश शुरू होते ही खेतों और खलिहानों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। कटी हुई फसल को बचाने के लिए किसान तिरपाल और पाल लेकर दौड़ पड़े, लेकिन कई किसान समय पर अपनी उपज को सुरक्षित नहीं कर सके। नतीजतन, बड़ी मात्रा में फसल भीगकर खराब होने की कगार पर पहुंच गई।
 खड़ी फसलों पर दोहरी मार
स्थानीय किसान नरेंद्र मेहतो के अनुसार, इस समय गेहूं, चना, बटना और सरसों की फसल पूरी तरह तैयार है। बारिश के कारण खड़ी फसलें झुक गई हैं और उनमें नमी बढ़ गई है। इससे दाना काला पड़ने, सड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को डर है कि इससे उत्पादन और बाजार भाव दोनों प्रभावित होंगे।
कटी हुई फसल को ऊंचे स्थान पर रखें
तिरपाल से अच्छी तरह ढंकें मौसम साफ होते ही फसल को धूप में सुखाएंनमी से बचाव के लिए फफूंद नियंत्रण उपाय अपनाएं।
 अभी भी बना हुआ है खतरा
बारिश के बाद भी रानीपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मौसम के इस अस्थिर रुख से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। यदि दोबारा बारिश होती है, तो नुकसान और अधिक गहरा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button