Betul Road Accident : बैतूल में दर्दनाक हादसा, जीप-बस की टक्कर के बाद एम्बुलेंस की चपेट में आये युवक की मौत, 6 गंभीर घायल

Betul Road Accident: Tragic accident in Betul, young man dies after being hit by ambulance following jeep-bus collision, 6 seriously injured

Oplus_131072

Betul Road Accident :  बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे की अधूरी पुलिया पर तूफान जीप और बस की टक्कर के बाद बचाने पहुंची एम्बुलेंस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शाहपुर में  गुरुवार देर रात अधूरी पुलिया पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चिचोली से पचमढ़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तूफान जीप गाड़ी खराब हो जाने के कारण नेशनल हाईवे पर स्थित और निर्माणाधीन पुलिया के पास खड़ी थी, रात में अंधेरा होने के कारण छिंदवाड़ा से इंदौर जा रही प्राइवेट कंपनी की बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चिचोली से पचमढ़ी जा रहे श्रद्धालुओं के अन्य साथी भी वहां आ गए। इसी दौरान मरीज को लेने आ रही तेज रफ्तार हाईवे पेट्रोलिंग एम्बुलेंस 1033 ने घटनास्थल पर खड़े श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी, जिससे एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में दो एम्बुलेंस कर्मियों सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिकउपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button