Betul Crime News : सारणी पुलिस ने चोरी करने वाले पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, 07.50 लाख रूपये का मशरूका बरामद

Betul Crime News: Sarni police arrested five accused of theft, recovered goods worth Rs 07.50 lakh

Betul Crime News :  बैतूल के थाना सारणी पुलिस द्वारा क्षेत्र मे हुई चौरी कि घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को फरियादी सतीश पिता दयाराम धुर्वे उम्र 38 साल निवासी सतपुड़ा आईटीआई के पास थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि 1 फरवरी की रात करीब 01.00 बजे उसने अपने सूने घर क सीसीटीवी कैमरे चेक किया जिसमें दो चोर उसके घर के अंदर घुसकर चोरी करते दिखे बाद तुरंत फरियादी सारणी अपने घर आया तक तक अज्ञात चोर उसके घर में रखा एक सोने का गले का हार, एक जोड़ी सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की बिछिया, चांदी के सिक्के, 05 हाथ घड़ी और नगदी 01 लाख 05 हजार रुपए नही मिले जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, जिस पर थाना सारणी मे फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a),331(4) बीएनएस* का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
दौराने विवेचना आरोपी अनुराग पिता कुंजीलाल पस्तारिया उम्र 53 साल निवासी ग्राम भारकच्छ थाना बरेली जिला रायसेन हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नर्मदापुरम से पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ उसके साथ प्रवीण लांजीवार और कासिफ खान ने मिलकर फरियादी से घर से जेवरात चोरी करके अपने साथ ले गए थे, बाद मुख्य आरोपी कासिफ उर्फ सोहेल खान और प्रवीण लांजीवार को मंडीदीप रायसेन से गिरफ्तार किया, एवं जप्तशुदा सोने के गहने प्रवीण की मां चंद्रकला लांजीवार से एवं चांदी के जेवर यूसुफ उर्फ बिट्टू खान से जप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में   प्रवीण उर्फ अन्ना पिता भैयालाल लांजीवार उम्र 27 साल निवासी बगीचा कॉलोनी वार्ड क्र. 01 मंडीदीप जिला रायसेन,  कासिफ उर्फ सोहेल पिता असलम खान उम्र 30 साल निवासी आयशर कंपनी के सामने थाना सतलापुर, मंडीदीप जिला रायसेन,  अनुराग पिता कुंजीलाल पस्तारिया उम्र 53 साल निवासी ग्राम भारकच्छ थाना बरेली जिला रायसेन हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला नर्मदापुरम, यूसुफ उर्फ बिट्टू पिता नईम बेग उम्र 39 साल निवासी बंगाली कॉलोनी आदमगढ़ थाना कोतवाली जिला नर्मदापुरम,   चंद्रकला पति भैयालाल लांजीवार उम्र 50 साल निवासी बगीचा कॉलोनी वार्ड क्र.01 मंडीदीप जिला रायसेन शामिल है। 
जप्त सामग्री
• आरोपिया चंद्रकला से एक सोने का गले का हार, एक जोड़ी सोने के कंगाल, एक जोड़ी सोने के कान के झुमके, अनुराग से एक चांदी का कमरबंद, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी चांदी के कड़े, चांदी का सिक्का, और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल और यूसुफ उर्फ बिट्टू से एक चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी चांदी की मोटी पायल, एक जोड़ी चांदी की पायल, और कासिफ उर्फ सोहेल की यामाहा एफजेड मोटर साइकिल,04 मोबाइल फोन और 2 हाथ घड़ी जप्त की है। 
प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
*थाना प्रभारी: निरी.जयपाल इनवाती, निरीक्षक आबिद अंसारी अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ, उपनिरीक्षक:* उनि मनोज उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा , उनि नितिन उईके,
प्रधान आरक्षक: प्रआर श्रीराम उईके, आरक्षक :  सुभाष मंडलोई, राकेश करपे, मोहित भाटी, रवि मोहन दरसिमा,लक्ष्मी कश्यप, सायबर सेल से आरक्षक राजेंद्र, दीपेंद्र और बलराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button