Betul Road Accident : गन्ने को समेट रहे किसान को ट्रक ने रौदा मौत, पुलिस ने ट्रक को किया जप्त और चालक को भी पकड़ा

Betul Road Accident: Farmer gathering sugarcane crushed to death by truck, police seized truck and arrested driver

घटनास्थल का फोटो

Betul Road Accident : बैतूल नागपुर हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में किसान की मौत हो गई। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि थावड़ी निवासी किसान ट्रेक्टर से गन्ना लेकर सुकगर मिल जा रहा था। सापना डेम के पास गन्ने से भरी ट्रैक ट्राली पलट गई। किसान गन्ने समेटने का काम कर रहा था तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने किसान को रौद दिया। हादसे में गणेश परते पिता मुन्नीलाल परते 45 वर्ष की मौत हो गई।

मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम पर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जहां ट्रैक्टर पलटा था वहां बेरिकेट लगाए थे । ट्रक बेरिकेट को तोड़ते हुए आगे बढ़ा और किसान को चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button