Gold- Silver Price 04 February 2026: आज सोना के 6 हजार और चांदी के दाम 12 हजार रुपये बढ़े, जाने 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 04 February 2026: Today the price of gold increased by Rs 6 thousand and the price of silver increased by Rs 12 thousand, know the rate of 18 carat 10 grams gold.

Gold- Silver Price 04 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 04 फरवरी 2026 दिन बुधवार को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 158158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 157525 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 144873 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 118619 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 92522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 76 हजार 538 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


