MP Weather Alert : एमपी के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी, 14 जिलों में फिर बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Rain and hailstorms hit several districts of MP, schools closed in two districts, and another rain alert in 14 districts.

MP Weather Alert :पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के समाचार मिले हैं। लगातार बारिश के कारण ग्वालियर और शिवपुरी में बुधवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। इन दोनों जिलों में कक्षा आठवीं तक छुट्टी दी है। बारिश के बाद ठंड के तेवर भी बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। 

इन जिलों में बरसे बादल
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दिन और रात में भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी उमरिया, खंडवा सहित कई जिलों में माध्यम से तेज बारिश होने के समाचार मिले है। इन जिलों में  मावठा छाया हुआ है। 
इन जिलों में हुई ओलावृष्टि
एमपी के गुण, उज्जैन, आगर मालवा, शाजापुर, शिवपुरी, पिपरिया, मुरैना, दमोह, सागर में ओले गिरे है। ओलावृष्टि के कारण कई जगह फसलों को नुकसान हुआ है। बदलते मौसम और फसल नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इन जिलों 14 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दमोह, सागर, मऊगंज, रीवा मैहर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना और ग्वालियर में गरज- चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी है। इसके अलावा मंदसौर, नीमच, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिंगरौली, सीधी, अशोक नगर, गुना ,शिवपुरी, शिवपुरी, दमोह में बदल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है।
बैतूल में भी रात में बूंदाबांदी
बैतूल में भी मौसम बदल गया है। मंगलवार रात को लगभग 1:30 बजे जिला मुख्यालय पर 5 मिनट तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद मौसम खुल गया। बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे और धूप भी निकली थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button