Betul Road Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत, बैतूल नागपुर हाइवे पर हादसा

Betul Road Accident: Two bike riders died after being hit by an unknown vehicle, accident on Betul Nagpur Highway

Betul Accident News :
Betul Accident News :

Betul Road Accident : बैतूल जिले के मुलताई  नेशनल हाईवे पर ग्राम बानूरजोड़ के पास हाईवे से जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज गति से जा रहा है अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

साइखेड़ा थाना के प्रधान आरक्षक दिलीप झरबड़े ने बताया महाराष्ट्र के ग्राम जलालखेड़ा निवासी रविंद्र पिता बबलू चिलहाटे 21 साल और बैतूल जिले के ग्राम झल्लार निवासी रोशन पिता संतोष चौहान 17 साल बाइक से जलालखेड़ा से झल्लार जा रहे थे।
शुक्रवार रात 10 बजे नेशनल हाईवे पर ग्राम बानूरखापा जोड़ के पास बाइक को तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार कर अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में रविंद्र वहां के पहिए में आने सेकमर के नीचे से कुचला गया। वही रोशन के सिर में गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव को रात में सरकारी अस्पताल लाया। शनिवार दोपहर में दोनों शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। साइखेड़ा पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button