Betul Mandi Bhav 04 November 2025 : आज 4 नवम्बर 2025 के बैतूल मंडी भाव, कल मंडी में खरीदी बंद रहेगी
Betul Mandi Bhav 04 November 2025: Betul Mandi Bhav for today 4 November 2025, purchase will be closed in the market tomorrow
Betul Mandi Bhav 04 November 2025 : मंगलवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 4 नवम्बर 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 10 हजार 671 बोरे रही। 2521 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 2243 बोरे मक्का की आवक 6091 बोरे रही है। 5 नवम्बर को मंडी में खरीदी बंद रहेगी। कृषि उपज मंडी में गेंहू, और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
मंगलवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आई है । मूंग के दाम 6150 से लेकर 6800 रुपये तक है। उड़द के दाम 6500 प्रति किवंटल के पार थे।



