Betul Crime News : नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी सारणी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Betul Crime News: The accused of cheating in the name of getting a job was caught by Sarni Police.

Betul Crime News :  बैतूल पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेंद्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, नकद राशि और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

घटना का विवरण

फरियादी रामसिंह पिता केदार सिंह सिकरवार (65 वर्ष), निवासी शोभापुर थाना सारणी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र को नागपुर की गैलन इंडिया लिमिटेड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी राजीव सिंह पिता दिवाकर सिंह (46 वर्ष), निवासी आदिवासी सोसायटी थाना हुडकेश्वर, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) ने ₹2,20,000 नगद लिए और बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

शिकायत पर थाना सारणी में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजीव सिंह खैरवानी जोड़ क्षेत्र में देखा गया है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर गिरफ्तार किया।

आरोपी से बरामद सामग्री

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न वस्तुएँ जब्त की गईं —

  • आरोपी की फोटो लगी दो फर्जी वोटर आईडी कार्ड (नाम – रितेश पिता जमनादास पनिया एवं अतुल पिता संतोष तिवारी, निवासी इंदौर)
  • आरोपी की फोटो लगी दो फर्जी रोजगार अधिकारी (म.प्र. रोजगार पोर्टल) के पहचान पत्र
  • तीन मोबाइल फोन
  • ₹10,000 नगद राशि

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फर्जी आईडी कार्ड बनाकर भोलेभाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अन्य जिलों में भी इसी तरह के अपराध किए हैं, जिनकी जांच जारी है।

 30 अक्टूबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध फर्जी दस्तावेजों के उपयोग संबंधी अतिरिक्त धाराएँ जोड़ी गईं और उसे  न्यायालय बैतूल में पेश किया गया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण

इस सफलता में
निरीक्षक जयपाल इनवाती (थाना प्रभारी सारणी),
उप निरीक्षक नितिन उईके,
प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके,
आरक्षक सुभाष मंडलोई एवं
आरक्षक मोनू उईके
की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर नौकरी, लोन या अन्य आर्थिक लेन-देन बिना सत्यापन के न करें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।पुलिस आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button