MP Weather Alert : मध्यप्रदेश के 12 जिलों से मानूसन की विदाई के बाद वापसी का दौर रुका, इन जिलो में बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert: After the departure of monsoon from 12 districts of Madhya Pradesh, its return phase has stopped, rain alert in these districts.
MP Weather Alert : एमपी के 12 जिलों से मानसून की वापसी के बाद मानसून की वापसी का दौर रुक गया है। अब मानसून की वापसी में लगभग सप्ताह का समय लग सकता है। अब तक ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, आगर-मालवा, नीमच, शिवपुरी, गुना, मंदसौर और रतलाम से मानसून की वापसी हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक़ नया चक्रवातीय संरचना बनने से मानसून की वापसी रुक गई है।
- Betul Mandi Bhav 29 September 2025 : आज 29 सितंबर 2025 के बैतूल मंडी भाव, 3 हजार बोरे रही उपज की आवक
इन जिलों में मानसून सक्रिय, बारिश के आसार
मौसम विभाग ने सोमवार को जारी एडवाइजरी में अगले 24 घण्टे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पांढर्णा, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार है।



