Betul News : नारी सम्मान पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे का दोगलापन बेनकाब
Betul News: Former Congress minister Sukhdev Panse's hypocrisy on women's respect exposed
Betul News : बैतूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। नारी सम्मान की आड़ में सड़क पर राजनीति करने वाले पांसे दरअसल खुद महिलाओं का अपमान कर चुके हैं।
प्रियंका गांधी पर भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस जहां बवाल मचा रही है, वहीं उसी बवाल में नारी सम्मान की दुहाई देने वाले सुखदेव पांसे की पुरानी करतूतें उजागर हो गई हैं।
सच्चाई यह है कि कुछ साल पहले पांसे ने अभिनेत्री कंगना रनौत को “नाचने वाली” कहकर हर महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाई थी। उस बयान ने उनके असली मानसिकता को उजागर कर दिया था।
आज वही पांसे नारी सम्मान की बात करके राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। मंच पर सम्मान की बातें और पीछे अपमान की सोच—यही है कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे का असली चेहरा।कांग्रेस का नारी सम्मान अब सियासी हथकंडे से ज्यादा कुछ नहीं, और पांसे की बयानबाज़ी इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।
नारी कोई भी हो सम्मान होना चाहिए। नारी के खिलाफ बीजेपी बयान बाजी करें या कांग्रेस नारी का अपमान बिल्कुल सही नहीं है।