Betul Crime News : दो चोरियों का खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Two thefts revealed, one accused arrested

Betul Crime News :  बैतूल पुलिस ने दो चोरियों का खुलासा किया है, जिसमें एक घर में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 8 मई को फरियादी कृष्णा पिता जगन्नाथ पाठा निवासी भडूस ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी ने घर से 50-50 रूपए की 10 गड्डियां चोरी कर ली। दूसरे फरियादी लक्ष्मण पिता सुखचंद गाड़गे निवासी प्रभुढाना ने शिकायत की थी कि सूने आवास से ढाई लाख रूपए चोरी हो गए। दोनों चोरी की घटनाओं में पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

 

तकनीकि साक्ष्य और अन्य माध्यम से संदेही दीपक पिता भीमराव दांगड़े (28) निवासी घुघरी थाना भैंसदेही हाल खरपी परतवाड़ा महाराष्ट्र को हिरासत में लेकर पुछताछ की आरोपी ने दो स्थानों पर चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी के पास से नगद 2 लाख 35 हजार रूपए और चोरी में प्रयुक्त की गई बाईक जप्त की है। इस तरह से पुलिस ने कुल 3 लाख 15 हजार रूपए का मसरूका जप्त किया है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, प्रशिक्षु डीएसपी शेफा हाशमी, उपनिरीक्षक राकेश सरियाम, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण पचौरी, प्रधान आरक्षक अजय भलावी, नानकराम, आरक्षक नितिन , ओमकार, निर्मला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button