Betul Road Accident : दो बाइकों की टक्कर में सब्जी व्यापारी की मौत, पंखा जोड़ के पास हादसा
Betul Road Accident: Vegetable trader dies in collision between two bikes, accident near Pankha Jod
Betul Road Accident : साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के पंखा जोड़ के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जूनापानी निवासी मुन्ना पिता फागना (52) वर्ष शुक्रवार की शाम अपनी बाइक पर सब्जी लेकर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



