Road Accident : इटारसी में हुए सड़क हादसे में बैतूल के दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Road Accident: Two youths from Betul died in a road accident in Itarsi, one seriously injured

Road Accident :  औबेदुल्लागंज बैतूल मार्ग पर पथरोटा किरतपुर के पास शुक्रवार की रात को बैतूल के युवकों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए इटारसी अस्पताल में भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात के समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई हादसे में बैतूल निवासी राहुल निरापुर (31) और संदीप मर्सकोले की मौके पर मौत हो गई वहीं बंटी उईके नाम का एक युवक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि राहुल एक फायनेंस कंपनी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक बैतूल के तीनों युवक कार से अपने दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए नर्मदापुरम आए थे। वापस लौटते समय कार पेड़ से टकरा गई। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button