MP News: मध्य प्रदेश में स्कूल की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट, जानें कब से लगेगी कक्षाएं

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल आज 16 जून से फिर से खुल गए हैं लेकिन कुछ स्कूलों में गर्मियों की वजह से बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। बढ़ती गर्मी के वजह से नर्सरी क्लास के बच्चों की छुट्टियां और 7 दिन बढ़ा दी गई है।

भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र अहिरवार ने जानकारी दिया है कि सरकार ने स्कूल बंद करने का अब कोई आदेश नहीं दिया है। आज 16 जून से सभी स्कूल खुल गए है। अगर कोई निजी स्कूल बंद है तो यह उनका अपना फैसला है।

जबलपुर में इस दिन से खुलेंगे स्कूल (MP News)

जबलपुर में प्राइवेट स्कूल 17 और 23 जून से खुल जाएंगे। प्राइवेट स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार स्कूल खोल रहे हैं ताकि बच्चों को गर्मी के वजह से किसी भी तरह की समस्या ना हो।

वही उज्जैन में 10वीं और 12वीं की परीक्षा कुछ सरकारी स्कूल में ली जाएगी यही वजह है कि यहां पर 12:00 से क्लास लगेगी। जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं लिया जाएगा वहां सुबह में सरकारी नियम के अनुसार क्लास लगेंगे।

गुना के DEO ने जानकारी दिया कि अगर गर्मी बढ़ जाती है तो फिर से स्कूल बंद करने पर विचार किया जा सकता है। बढ़ती गर्मी के वजह से ही स्कूलों की छुट्टियां कई प्राइवेट स्कूलों के द्वारा बढ़ाई गई है।

Also Read:MP News: मप्र में 100 करोड़ की लागत से इस नदी के समांतर 15 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का होगा निर्माण, लाखों लोगों को होगा फायदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button