D2M Mobile : स्वदेशी कंपनी लॉन्च करने वाली है ऐसा मोबाइल इसमें दिखेंगे टीवी चैनल, नहीं पड़ेगी इंटरनेट की जरूरत
D2M Mobile: Swadeshi company is going to launch such a mobile that will show TV channels, there will be no need for internet
D2M Mobile: भारत की एक स्वदेशी कंपनी ऐसा मोबाइल फोन लॉन्च करने जा रही है जिसमें टीवी चैनल लाइव देख सकेंगें। इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। लोग चलते फिरते टीवी देख पाएंगे। जानकारी के मुताबिक देश की स्वदेशी कंपनी लावा एक ऐसा फीचर फोन लॉन्च करने वाली है इसमें लाइव टीवी चैनल देख सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए d2m इनेबल्ड फीचर फोन बनाने का ऐलान किया है। एफएम रेडियो के सिग्नल आते हैं इस तरह इस फ़ोन में लाइव टीवी चैनल के सिग्नल भी आएंगे। इस तरह से होगा यह मोबाइल
LAVA मोबाइल कंपनी इस D2M फोन में मीडियाटेक का MT6261 चिपसेट लगाया जाएगा इसके अलावा SL3000 रिसीवर चिप लगाया जाएगा। जिसके माध्यम से लाइव टीवी चैनल के साथ-साथ इमरजेंसी अलर्ट भी आएगा और किसी इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होगी। इस फोन में 2.8 इंच का डिस्प्ले दिया जायेगा। 2200mAh की बैटरी रहेगी।

