Multibagger Share: इस शेयर ने 1 लाख के बना दिए 11 लाख, अभी भी कमाई करने का मौका

Multibagger Share: होम टैक्सटाइल और बेंडिंग इंडस्ट्री की एक कंपनी के शेयर में पिछले एक सप्ताह में 11% से अधिक का उछाल देखने को मिल रहा है। वही 5 साल में रिटर्न का आकड़ा 1111 परसेंट हो गया है। कंपनी का मार्केट कैप 5500 करोड रुपए तक है और इस कंपनी का नाम इंडो काउंट इंडस्टरीज लिमिटेड है। इस कंपनी के द्वारा बेडशीट बेडशीट और रजाइयों का मैन्युफैक्चर और एक्सपोर्ट किया जाता है।

इस कंपनी ने दिया जबरदस्त उछाल (Multibagger Share)

इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 24 मार्च 2020 को बीएसई पर 22.95 रुपये थी। 24 मार्च 2025 को शेयर 278.05 रुपये पर बंद हुआ। इस बीच रिटर्न बना 1111.55 प्रतिशत। इस रिटर्न के हिसाब से 5 साल पहले शेयर में लगाए गए 25000 रुपये आज की तारीख में बढ़कर 3 लाख रुपये बन गए होंगे। लेकिन तभी, जब बीच में शेयरों को बेचा न गया हो। इसी तरह 50000 रुपये का निवेश 6 लाख रुपये, 1 लाख रुपये का निवेश 12 लाख रुपये और 2 लाख रुपये का निवेश 24 लाख रुपये में बदल गया होगा।

साल 2025 में अब तक 19 प्रतिशत सस्ता हो चुका है शेयर

बीएसई के डेटा की मानें तो Indo Count Industries का शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत लुढ़का है। साल 2025 में अभी तक इसमें लगभग 19 प्रतिशत की कमजोरी आ चुकी है।

शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 450.45 रुपये है, जो 2 जुलाई 2024 को क्रिएट हुआ था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 249.35 रुपये 17 मार्च 2025 को देखा गया। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 58.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Also Read: Betul Crime News: पति ने पत्नि के सिर पर हथोड़ा मारकर कर दी निर्मम हत्या, वारदात से फैली सनसनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button