Holi Special Train: होली पर घर जाने में नहीं होगी परेशानी, रेलवे जल्द चलाएगा 900 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train: महाकुंभ के बाद रेलवे होली के त्यौहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में जुटा है। होली के त्यौहार में लोग अपने घर जाते हैं जिसके वजह से ट्रेन में सेट की समस्या होने लगती है। हालांकि यात्रियों को सफर करने में किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। होली के त्यौहार को देखते हुए 900 से अधिक स्पेशल ट्रेन है रेलवे के द्वारा चलाया जाएगा ताकि सफर करने में यात्रियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। होली के बाद तक यह स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगे ताकि वापस लौटने में भी यात्रियों को समस्या ना हो।
उत्तरी रेलवे चलाएगा 276 स्पेशल ट्रेन ( Holi Special Train )
सबसे ज्यादा उत्तरी रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उत्तरी जोन में सबसे ज्यादा यात्रियों का दबाव देखने को मिलता है और यहां बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के यात्री ज्यादा रहते हैं जिसे देखते हुए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।
वेस्टर्न जोन
रेलवे का दूसरा बड़ा जॉन वेस्टर्न जोन है जिसमें 234 ट्रेन चलाई जाएंगी जिसमें गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े शहर आते हैं.
सेंट्रल रेलवे चलाएगा 76 ट्रेन
सेंट्रल रेलवे से टोटल 76 ट्रेन चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को सफल करने में परेशानी ना हो। इसके साथ ही वापसी के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
एक तरफ जहां शादियों का मौसम है वहीं दूसरी तरफ होली जैसा बड़ा त्यौहार है जिसको देखते हुए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। सफर करने में यात्रियों को सुविधा हो इसलिए यह सभी स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा।



