MP Government Job: मप्र में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी,80 हजार होगी सैलरी, देख डीटेल्स

MP Government Job: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए जरूरी खबर है। अब प्रदेश की आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। यहां पर ₹80000 तक सैलरी दी जा रही है। दी गई शर्तों को पूरा करने वाले आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर बनने के लिए आवेदन कर सकते है। चयन होने के बाद सुपरवाइजर की नौकरी मिल जाएगी और हर महीने मोटी तनख्वाह भी मिलेगी। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के 600 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है और इसके लिए मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बहाली होगी। 23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या ( MP Government Job )
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए चार अलग-अलग पद कोड जारी किए गए हैं:
पद कोड 1: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद (SC: 3, ST: 5, OBC: 2) – कुल 10 पद, वेतन: ₹25 हजार 300- ₹80 हजार 500
पद कोड 2: महिला पर्यवेक्षकों के लिए (SC: 3, ST: 4, OBC: 2) – कुल 9 पद, वेतन: ₹25 हजार 300- ₹80 हजार 500
पद कोड 3: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए (UR: 87, EWS: 32, SC: 51, ST: 64, OBC: 87) – कुल 321 पद, वेतन: ₹25 हजार 300- ₹80 हजार 500
पद कोड 4: महिला पर्यवेक्षकों के लिए (UR: 78, EWS: 29, SC: 46, ST: 58, OBC: 77) – कुल 288 पद, वेतन: ₹25 हजार 300- ₹80 हजार 500
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
इन लोगों को मिलेगी वरीयता : समाज कार्य, गृह विज्ञान, बाल विकास या संबंधित क्षेत्रों में डिग्री रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।
उम्र सीमा: आवेदन करने के लिए 18 साल से 45 साल के बीच उम्र रखनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क:
जनरल/OBC: ₹500
SC/ST/PWD/महिला (MP के निवासी): ₹250
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है, जैसे कि डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से।
दस्तावेज:
शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, आदि)
जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
जन्मतिथि प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
निवास प्रमाण पत्र (मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए)
विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन की प्रक्रिया: MPESB की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।



