MP News: प्रदेश के लाखों अधिकारी- कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली पर मिलेगा ये गिफ्ट

MP News: मध्यप्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की मोहन सरकार इस बार दीपावली पर अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट दे रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को देखते हुए सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का अग्रिम वेतन देने का प्रस्ताव बनाया है। इस प्रस्ताव को वित्तीय विभाग को भेज दिया है। इस बार दीपावली पर्व को देखते हुए चार-पांच दिन पहले वेतन दिया जा सकता है। ताकि कर्मचारी- अधिकारी अच्छे से त्योहार मना सके। इस फैसले से मध्य प्रदेश के लगभग 11 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी को लाभ मिलेगा।
इस तिथि में मिलेगा वेतन (MP News)

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कुछ संबंध में प्रस्ताव दिया गया है की अक्टूबर माह में कई त्यौहार है वेतन एक या दो नवंबर को देने के स्थान पर वेतन को 28 से 29 अक्टूबर को दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। वित्तीय विभाग को प्रस्ताव भेजने के बाद मुख्यमंत्री इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। दीपावली के पहले वेतन मिलना अधिकारी कर्मचारियों के लिए एक गिफ्ट जैसा साबित होगा।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी कर रहे हैं एडवांस सैलरी की मांग
मध्य प्रदेश में लगभग चार लाख रिटायर्ड कर्मचारी है वही 5 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी यह कर्मचारी भी एडवांस पेंशन और सैलानी की मांग कर रहे हैं, जिससे यह अपना त्यौहार धूमधाम से मना सके। बता दें कि कई आउटसोर्स कर्मचारी को 2 से 3 महीने में एक बार सैलरी मिल रही है। यदि उन्हें दीपावली से पहले सैलरी मिलती है तो वह धूमधाम से त्योहार मना पाएंगे। MP के प्रमुख सचिव अनुराग जैन की छवि कर्मचारियों के हित में काम करने वाले अधिकारी की रही है। उम्मीद है कि अनुराग जैन की मदद से एमपी के आउटसोर्सिंग और अनियमित कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी दिवाली से पहले एडवांस सैलरी मिल जाएगी।