Special Trains: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान चलेगी 519 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट !

Special Trains: 519 special trains will run during Durga Puja, Diwali and Chhath, passengers will get confirmed seats!

Special Trains: नई दिल्ली। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। रेलवे अधिकारी के मुताबिक़ हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्वों के दौरान लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम एवं आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की गई है। दो महीने की अवधि के दौरान ये स्पेशल ट्रेनें लगभग 6000 फेरे लगाएंगी और बड़ी तादाद में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी।
पिछले वर्ष भी भारतीय रेल द्वारा बड़ी संख्या में त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था और इन ट्रेनों ने कुल 4,429 फेरे लगाए थे, जिनके माध्यम से लाखों की संख्या में यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्राप्त हुई थी।
जाहिर है कि हर साल दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए ये त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होते हैं। हर साल त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ की वजह से अधिकांश ट्रेनों में दो-तीन महीने पहले से ही टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी त्योहारों के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
मध्य रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस वर्ष 58 ट्रेनों की 346 ट्रिप अधिसूचित की हैं। 2023 में मध्य रेलवे ने 50 ट्रेनों की अधिसूचना जारी की थी और यात्रियों को विभिन्न गंतव्यों तक पहुँचने के लिए कुल 275 ट्रिप प्रदान की गई थीं। इस वर्ष भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 6000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रखा है। यह पिछले वर्ष की लगभग 4500 ट्रेनें चलाने के शानदार प्रदर्शन से भी एक उल्लेखनीय वृद्धि की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button