MP Sadak Parivahan Nigam : महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्य प्रदेश में चलेगी सरकारी बसें, ये रहेगा रूट

MP Sadak Parivahan Nigam
MP Sadak Parivahan Nigam

MP Sadak Parivahan Nigam : मध्य प्रदेश में 19 साल बाद फिर से सड़क परिवहन निगम (Road Transport Corporation) की शुरुआत की जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाने के लिए परिवहन विभाग (Transport Department) को मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं। इसे इस महीने ही पेश करना हैं। सड़क परिवहन निगम के प्रस्ताव में इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है कि जो सरकारी बसें चलाई जाएगी, वह किन रूट पर चलेगी? उन्हें कौन संचालित करेगा और इसका सिस्टम किस तरह का होगा?

महाराष्ट्र मॉडल पर चलेगी सरकारी बसें  (MP Sadak Parivahan Nigam )

मध्य प्रदेश में सरकारी बसों को चलाने के लिए महाराष्ट्र मॉडल का उपयोग किया जाएगा। इस योजना को शुरू करने के लिए 5 महीना से प्रयास किया जा रहे हैं। पांच माह पूर्व डॉ. मोहन यादव ने बैठक लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। अब रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, तो महाराष्ट्र मॉडल पर इसे लागू करने का विचार किया जा रहा है। बता दें कि 2005 में सड़क परिवहन निगम को बंद किया गया था। लेकिन यह पूरी तरह से बंद नहीं किया हुआ था, क्योंकि इसके लिए केंद्रीय परिवहन और श्रम मंत्रालय की सहमति नहीं ली गई थी।

इस समय सड़क परिवहन निगम में 166 कर्मचारी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में कार्यरत हैं, जबकि 140 अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति के तौर पर काम कर रहे हैं।

इस रूट पर चलेगी बसें (MP Sadak Parivahan Nigam )

परिवहन निगम की शुरू होते ही सरकारी बसें उन रूट पर चलाई जाएगी, जहां पर प्राइवेट बसें नहीं चलती है। सबसे पहले इंटर डिस्ट्रिक्ट रूट पर इन बसों को चलाया जाएगा। इसके बाद पड़ोसी राज्य तक सेवा का विस्तार होगा। सरकारी बसों को अत्याधुनिक बनाने पर काम हो रहा है। हो सकता है इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग किया जाए।

परिवहन निगम को पीपीपी मॉडल और सरकारी नियंत्रण में चलने को लेकर निर्णय अभी होना शेष है। हालांकि जब निगम को बंद किया गया था, तब उसकी संपत्ति 29 हजार करोड रुपए थी और उसके पास 700 बसें थी। अब पीपीपी मॉडल के तहत बस स्टैंड कमर्शियल उपयोग के लिए दिया जा सकता है।

Also Read:Betul News Today: कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर पहुंचकर 50 लाख जीतकर अपने शिक्षण संस्थान सृष्टि कम्प्यूटर सेंटर पहुंचे बंटी वाडिवा

Related Articles

Back to top button