Betul Today News: लगातार बारिश से धराशाही हुआ कच्चा मकान, घर में सो रहे दो घायल

Betul Today News: A kutcha house collapsed due to continuous rain, two people sleeping in the house were injured

Betul Today News: आठनेर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानी के धारुल में अधिक बारिश के कारण एक कच्चा मकान धराशाही हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को ग्राम धारुल में देवराम इवने का कच्चा मकान का एक हिस्सा धराशाही हो गया। घर में सो रहे दो लोग मकान की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों की सहायता से घर के भीतर दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मकान धराशाही होने की सूचना पटवारी और सचिव को दी गई। शनिवार को राजस्व अधिकारियों और सचिव दुर्गादास पाटिल ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया और नुकसानी को लेकर पंचनामा बनाया गया। पीड़ित परिजनों ने अधिकारियों से मुआवजा देने की मांग की है। अधिकारियों ने पीड़ित को आश्वस्त किया कि उनकी मांग वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button