Pachmarhi Nagdwari Fair: भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, नागद्वारी मेले का मार्ग किया परिवर्तन
Pachmarhi Nagdwari Fair: Rivers and streams are in spate due to heavy rains, route of Nagdwari fair changed

Pachmarhi Nagdwari Fair: सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा मोरखा नागदेव मंदिर सहित पचमढ़ी नागद्वारी की यात्रा की जा रही है। मुलताई सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों में उफान की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। मोरखा नागदेव मंदिर से नवेगांव मनकुघाटी रोड का कार्य प्रगति पर होने से नागद्वारी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन बैतूल एवं छिंदवाड़ा द्वारा दुनावा, लावाघोगरी, सावरी, मोरडोंगरी, परासिया, तामिया होते हुए पचमढ़ी जाने के लिए मार्ग अपनाने की सलाह दी जा रही है।
मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर द्वारा बताया गया है कि नागद्वारी मेले में जाने वाले श्रद्धालु परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर सुरक्षित यात्रा करे।मोरखा नागदेव मंदिर वाले मार्ग को परिवर्तित किया गया है।



