Betul Mandi Bhav 15 November 2023: आज 15 नवम्बर 2023 के बैतूल मंडी भाव, सोयाबीन के दाम बढ़े, मूंग के दाम हुए कम
Betul Mandi Bhav 15 November 2023: Betul Mandi Bhav today 15 November 2023, soybean prices increased, moong prices decreased
Betul Mandi Bhav 15 November 2023: बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 32 हजार 768 बोरे रही। सबसे ज्यादा मक्का 26 हजार 370 और 2 हजार 501 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 3880 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। जानकारी के मुताबिक दीपावली के कारण 10 नवम्बर से छुट्टी थी 15 नंवम्बर को खरीदी हुई। मतदान के कारण फिर मंडी बंद रहेगी।
कृषि उपज मंडी में बड़ी आवक
कृषि उपज मंडी में उपज की आवक बढ़ गई है सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। अब वक्त अधिक बढ़ गई लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ेगी। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।




