Betul Mandi Bhav 23 October 2023: आज 23 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, दशहरे के दिन बंद रहेगी मंडी
Betul Mandi Bhav 23 October 2023: Betul Mandi Bhav today 23 October 2023, market will remain closed on the day of Dussehra.
Betul Mandi Bhav 23 October 2023: सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। बैतूल मंडी में उपज की आवक में फिर से कमी आई है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 4 हजार 592 बोरे रही। वही 886 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 1 हजार 560 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। 24 अक्टूबर दशहरे के मौके पर कृषि उपज मंडी में उपज की खरीदी बंद रहेगी।
सोमवार को मूंग की आवक नही आई
सोमवार को मंडी में मूंग की आवक नही आई। कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले मंगलवार मूंग के अधिकतम दाम 4000 और प्रचलित 4000 रुपए प्रति कुण्टल रहे। सोयाबीन की कटाई के बाद मंडी में आवक बढ़ने की संभावना है। देखने में यहां आता है कि सीजन में सोयाबीन और मक्के की मंडी में बंपर आवक होती है। पूरा मंडी परिसर उपज डालने के लिए कम पड़ जाता है। उपज की आवक 40 हजार तक पहुंच जाती है। आवक अधिक होने के कारण कई बार मंडे प्रबंधन को खरीदी रोकना पड़ता है।




