Betul Mandi Bhav 18 September 2023: आज 18 सितंबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, हड़ताल के कारण कल से खरीदी रहेगी बंद
Betul Mandi Bhav 18 September 2023: Betul Mandi Bhav today 18 September 2023, procurement will remain closed from tomorrow due to strike
Betul Mandi Bhav 18 September 2023: सोमवार को मंडी में खरीदी हुई लेकिन मंगलवार को मंडी अनिश्चित समय के लिए बंद रहेगी। बैतूल मंडी में उपज की आवक बहुत कम हो रही है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 4 हजार 628 बोरे रही। सबसे ज्यादा 3 हजार 154 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 820 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। कर्मचारियों मंगलवार से हड़ताल पर
लंबित मांगो को लेकर मंडी कर्मचारी 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे। हड़ताल के कारण बैतूल मंडी भी बंद रहेगी। जब तक हड़ताल जारी रहेगी तब तक मंडी में खरीदी बंद रहेगी। मंडी बंद होने से किसान परेशान होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबित मांगो को लेकर कर्मचारी कई बार मांग कर रहे है लेकिन मांगे अभी तक पूरी नही हुई है। कर्मचारियों को मजबूरी से हड़ताल करनी पड़ रही है।



