Betul Today News: संकट मोचन हनुमानजी ने टाल दिया बड़ा हादसा, मंदिर पर गिरा 11 केवी लाइन का विद्युत तार
Betul Today News: Sankat Mochan Hanumanji averted a big accident, 11 KV line electric wire fell on the temple.
Betul Today News: भगवान हनुमानजी को संकट मोचन यु ही नही कहा जाता। हनुमान जी अपने भक्तों रक्षा करते हैं। हनुमान जी ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया है। दरअस्ल बैतूल में बीती रात रानीपुर रोड की शारदा नगर कालोनी के रहवासियों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। दरअसल अचानक एक सूखे पेड़ की डाल टूटकर 11के वी लाइन पर गिर गई, इसके बाद समीप ही स्थित ओपन बजरंग मंदिर की प्रतिमा पर तार गिर गए। अचानक घटी घटना के बाद लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया। यह तो गनीमत थी कि रात का वक्त होने से कोई इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। कालोनी वासियों के मुताबिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कई ऐसे पेड़ हैं जो सूख चुके हैं। रात के समय हाई वोल्टेज 11 केवी लाइन पर सूखी डाल गिरने इलाकें में बिजली सप्लाई बंद हो गई। सुबह लोगों ने देखा तो तार टूटकर हनुमान प्रतिमा के ऊपर झूल रहे थे। परिसर में भी तार पड़े हुए थे जिनमें तेज करंट दौड़ रहा था। तत्काल इसकी सूचना बिजली कम्पनी के कर्मचारियों को दी गयी जिसके बाद सप्लाई बंद की गई। लोगों का कहना है की घटना में बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए नगर पालिका को इलाके में सूख चुके पेड़ों को चिन्हित कर काटना चाहिए।



