Betul Today News: पूर्व मंत्री पांसे के स्कूल में लापरवाही, स्कूली वैन सरोवर में गई, छात्रा ने कूदकर बचाई जान
Betul Today News: Negligence in the school of former minister Panse, the school van went into the lake, the student saved her life by jumping.
Betul Today News: प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री और मुलताई विधयाक सुखदेव पांसे के स्कूल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल वैन को चालक चालू हालत में छोड़कर चला गया। वैन अचानक चलने लगी और सरोवर में चली गई। वैन में एक छात्रा बैठी थी। जिसने कूदकर जान बचाई। यहाँ एक बड़ा हादसा टल गया है। बताया जा रहा है कि स्कूली वैन का गेट भी खराब होना बताया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन गाइडलाइन की धज्जिया उड़ाई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुलताई के वीआईपी स्कूल में स्कूली वैन चालक द्वारा स्कूल के ही पास चालू हालत में वैन को खड़ा कर दिया और वह एक बच्ची को लेने के लिए स्कूल चला गया। वैन में मुस्कान नाम की छात्रा बैठी थी, वैन अचानक आगे चलने से छात्रा चिखने लगी। घबराकर छात्रा ने वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। वैन आगे जाकर सूर्यनारायण सरोवर में चली गई। गनीमत यह रही कि छात्रा ने कूदकर जान बचाई और अन्य बच्चे स्कूल वैन में नहीं थे, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चालक की लापरवाही के कारण विद्यार्थियों के परिजनों में आक्रोश भी देखने को मिला। सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वैन को सरोवर से बाहर निकाला। थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
छात्रों ने कहा कि स्कूल वैन का गेट भी खराब
छात्रों ने बताया कि जो वैन सरोवर में गई उस गाड़ी का गेट भी खराब है। गेट को बाहर से खोलना पड़ता है। कई बार चालक को गेट सुधारने के लिए कहा, लेकिन गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। वैन से कूदकर जान बचाने वाली मुस्कान ने कहा कि जैसे ही गाड़ी चलने लगी, उसने गेेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। तत्काल उसने ड्राईवर सीट पर गई और सामने का गेट खोलकर गाड़ी के बाहर छलांग लगा दी। इस गाड़ी पर न तो कोई महिला अटेंडर थी और न ही कोई सेफ्टी।
इनका कहना…
चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रज्ञा शर्मा, थाना प्रभारी, मुलताई



