Betul Mandi Bhav: आज 11 अगस्त 2023 के बैतूल मंडी भाव, उपज की आवक में हुई मामूली बढ़ोतरी

Betul Mandi Bhav: Today's Betul Mandi Bhav of August 11, 2023, there was a slight increase in the arrival of produce

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में 11 अगस्त 2023 को सोयाबीन और गेहूं की अच्छी आवक रही। मंडी में उपज की आवक में भी बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को बैतूल मंडी में 8 हजार 498 बोरे आवक रही। सबसे ज्यादा आवक सोयाबीन और गेहूं की हो रही है। इसके अलावा गुल्ली की भी आवक बढ़ने लगी है। गुल्ली की 386 बोरे आवक रही। उपज ले दाम किसानों को अच्छे नही मिल रहे है। जिसके कारण किसानों में निराशा भी देखने को मिल रही है। 

मूंग के दाम 7 हजार 701 पर पहुँचे

बैतूल मंडी में मूंग की आवक भी हो रही है। मूंग के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को मूंग के अधिकतम भाव 7701 प्रति क्विंटल रहे। जबकि प्रचलित भाव 7 हजार 250 रुपये रहा। इसके अलावा उड़द, मक्का, तुअर की भी आवक बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button