Seema Haider news: ATS की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा, कई भारतीयों से संपर्क कर चुकी है पाकिस्तान से आई सीमा हैदर
Seema Haider news: Shocking revelation in ATS inquiry, Seema Haider from Pakistan has contacted many Indians
Seema Haider news: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर यूपी एटीएस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ में पता लगा है कि सचिन पहला शख्स नहीं है, जिससे सीमा ने संपर्क किया था, उससे पहले भी सीमा ने भारत में कुछ लोगों से संपर्क किया था, जिनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली-एनसीआर के थे। सूत्रों के मुताबिक, ATS की कल की पूछताछ में सीमा के पास हर सवाल का बेहद नपा तुला जवाब था।
तेज दिमाग की है सीमा हैदर: ATS सूत्र
ATS सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर बेहद तेज दिमाग की है। कल की पूछताछ के बाद ATS का मानना है कि सीमा से कोई राज उगलवाना आसान नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, कल पूछताछ के दौरान सीमा हैदर से इंग्लिश की कुछ लाइन पढ़वाई गईं, जिसे सीमा हैदर ने न सिर्फ अच्छे से पढ़ा बल्कि इंग्लिश का एसेंट भी काफी अच्छा था।
सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर से कल ATS ने जब अलग बैठाकर पूछताछ की तो उसने हर सवाल का ऐसे जबाब दिया, जिससे ATS भी हैरान हो गई। कल सीमा से मीडिया में दिए गए उसके इंटरव्यू को लेकर भी सवाल जवाब किए गए।
क्या है पूरा मामला
दरअसल इन दिनों भारत में ‘वीर जारा’ मूवी जैसी एक लव स्टोरी सच में चल रही है। ये स्टोरी सरहद पार से आई सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा की है। हालांकि यहां सरहद महिला ने पार की है। प्यार में दीवानी सीमा अपने बच्चों के साथ भारत पहुंच गई। अब सीमा जरूर सचिन से सच्चे प्यार का दावा कर रही है। लेकिन दोनों ही मुल्कों में सीमा हैदर की खूब आलोचना हो रही है।
भारत में सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लग रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के लोग सीमा के इस कदम पर उसे कोस रहे हैं। यूपी एटीएस भी सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है। वहीं इसी बीच पाकिस्तान से सीमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने सीमा हैदर के जासूस होने के आरोपों पर बयान दिया है।
Source- india tv



