Gold Silver Price 11 July 2023: मंगलवार को सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी, चेक करें 10 ग्राम सोने के भाव
Gold Silver Price 11 July 2023: मंगलवार को सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी, चेक करें 10 ग्राम सोने के भाव

Sona-Chandi Ke Bhav 11 jul 2023: सोने चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को फिर दमोह में बढ़ोतरी हुई है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 11 जुलाई, 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 70 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58713 रुपये है.
- MP weather news: बैतूल, छिंदवाड़ा समेत MP के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 58478 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 53781 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 44035 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज महंगा होकर 34347 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 70975 रुपये की हो गई है.


