Aaj ka Rashifal 7 July 2023: मीन राशि वालों को आज व्यापार में मिलेगी सफलता, जाने सभी राशियों का राशिफल
Aaj ka Rashifal, 7 July 2023: Pisces people will get success in business today, know the horoscope of all zodiac signs
मेष राशि
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा खासकर की पेट का ख्याल रखना जरूरी, पढ़ने वाले बच्चों को आज तकनीकी शिक्षा की तरफ रुझान होगा साथ ही उनके लिए दिन सफलता लाएगा।धनधान्य में वृद्धि होगी, निसंकोच आगे बढ़ेंगे, परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे।आज आपका मन कैरियर की तरफ अधिक सजग रहेगा, और साथ ही करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी,आत्मविश्वास को बल मिलेगा जिस से जरूरी कार्य बनेंगे, आज धन आगमन केयोग भी बन रहे हैं।
पार्टनर की गलत बातों को अनदेखा करें।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – सफेद
वृषभ राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्र कर्क राशि में हैं, आपकी इच्छाएं आज पूरी होंगी साथ ही क्रिएटिव आईडिया अपनाकर व्यापार में सफलता हासिल कर सकते हैं।नया व्यापार शुरू करने ही दृष्टि से समय साथ दे रहा आज के दिन, परिस्थितियां अनुकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते थे, बचकर डील करने से आज उसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। आज वाहन भी सावधानी से चलाएं। पार्टनर के साथ आज उलझे नही, झगड़ा बड़ा बन सकता है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग -नीला
मिथुन राशि
आज राशि स्वामी बुध गोचर कर रहे हैं अपने स्वयं की राशि में तो स्वास्थ्य की दृष्टि से मां सम्मान और काम काज सभी मैं सफलता का दिन। आज अचानक धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आनंददायक दिन गुजरेगा। साथ ही आपके बिज़नेस मैं लाभ की स्थिति बन रही है, प्रॉपर्टी, कॉल सेन्टर, वीडियोग्राफी वाले लोगों के लिए दिन बहुत बेहतर रहने वाला है।
पार्टनर के साथ प्रेम, प्यार के संयोग बनेंगे।
शुभ अंक -5
शुभ रंग -हरा
कर्क राशि
आज राशि स्वामी चंद्र कर रहे हैं शनि के साथ गोचर आज चुप से रहेंगे, लेकिन आज लाभ की उत्तम स्थिति बन रही है आज आमदनी के सारे सोर्सेज खुलेंगे, लेकिन आज कुछ विरोधी लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। डिस्टर्बिंग समय है लेकिन प्रगति करेंगे,आप तरक्की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से उत्तम की ओर जा रहे हैं।
आज राशि स्वामी अपने से वृद्धि भाव में होने से धन तो देंगे साथ ही परिवार को समय देंगे और उनकी तरफ झुकाव बढ़ेगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सफेद
सिंह राशि
आज भावुक रहेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। आज वाहन सावधानी से चलना है दुर्घटना से बचने का प्रयास करें।व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा ।पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा।आज आपसी रिश्तों में कोई झड़प हो सकटी है।इसलिए बहुत संभाल कर बोलना पड़ेगा।
पार्टनर के साथ थोड़ा रिज़र्व रहें लाभ होगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग – मेहरून
कन्या राशि
आज कैरियर के लिए दिन अति उत्तम, जॉब का इंतजार खत्म हो जाएगा, आज के दिन आपका पूरा ध्यान सुख सुविधाओं पर रहेगा, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्यापार, संतान सब बहुत अच्छा दिख रहा है। बस गृहकलह से बचें, आज झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। विदेश से भी कोइ नई डील या अच्छी न्यूज़ मिल सकती है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग सफेद
तुला राशि
काम काज के लिए दिन बहुत अधिक उत्तम तथा व्यवसायिक सफलता मिलने का योग है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। एक सुखद स्थिति दिख रही है। पीली वस्तु का दान करें।पार्टनर के साथ तालमेल अच्छे बनेंगे, साथ ही व्यापार व्यवसाय का दिन भी अच्छा है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग – गुलाबी
वृश्चिक राशि
आज बुजुर्गों में एक अच्छी स्थिति आपकी रहेगी। आपके बड़े आपको आशीर्वाद देंगे। बस वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। आज आपकी संतान आपका नाम रोशन करेगी, विद्यार्थियों के लिए बहुमूल्य दिन रहेगा, जिनके एग्जाम चल रहे हैं उनके लिए उनको सफलता मिलेगी यदि तांबे का कड़ा धारण कर लें।
शुभ अंक -5
शु ह रंग – गहरा लाल
धनु राशि
आत्म विश्वास की कमी आज आपके अंदर हो सकती है लेकिन फिरभी आज आपका प्रभाव दुसरो पर बना रहेगा और आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थ्िाति पहले से अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
आज मेहनत पराक्रम के बल पर सब हासिल करने की इच्छा प्रबल होगी।
आज के दिन पार्टनर के साथ कही घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा।
शुभ अंक -3
शुभ रंग -संतरी
मकर राशि
पार्टनर स्वामी चंद्र और आपका राशि स्वमी साथ बैठकर बना रहे हैं धन लाभ के योग ,आज ऐसा संयोग बन रहा है जैसे धन की बारिश होगी, लेकिन सतर्क होकर अपने धन का इस्तेमाल करे, कुछ विचलितता रहेगी मन बेचैन रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ कमज़ोर रह सकता है सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन शुभता बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है।
शुभ अंक -9
शुभ रंग -लोटस पिंक
कुंभ राशि
आन के दिन जो पिछले समय से जो कुछ पैसे के लेन देन के मामले उलझे हुए थे, वे आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है जो संतान की तरफ से हो सकता है, या पार्टनर की और से हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा। सुखद समय है।
परिवार के साथ मनोरंजन करें समय बिताएंगे।
शुभ अंक -4
शुभ रंग -केसरिया
मीन राशि
वाणी को संभाल कर चलने का समय चल रहा है, बने बनाये सभी कार्य सिर्फ वाणी की वजह से खराब हो सकते हैं।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही बेहतर है, आज आपका प्रभुत्व बना रहेगा, औऱ शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारिक सफलता का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेमी साथी का भरपूर सहयोग और व्यापारियों को उनके साथ काम करने वालों का भरपूर साथ मिलेगा ।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- बैंगनी
Source- news 24


