Betul today news: लापता दो युवकों की कार नाले में मिली, एक युवक का भी मिला शव, एक लापता की तलाश जारी

Betul today news: The car of two missing youths was found in the drain, the dead body of a youth was also found, the search for the missing continues

Betul today news: गत 25 जून की रात से लापता बैतूल शहर के दो दोस्त जिस कार से गए थे, वह कार मिल गई है।  यह कार  बैतूल गंज अंडर ब्रिज के पास माचना नदी में मिलने वाले नाले में मिली है।  हालांकि इसके बाद लापता युवक नितिन तिवारी का जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर झाड़ कुंड के  पास शव मिला है। पुलिस सरगर्मी से लापता एक और युवक की तलाश कर रही है। बताया जा रहा कि यह दोनों दोस्त दो दिन पहले खाना खाने जाने का कहकर घर से निकले थे। उसके बाद से ही इनका कोई पता नहीं है। परिजनों ने दोनों युवकों के अचानक लापता होने पर गंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलापुर निवासी राहुल शर्मा उम्र 32 साल एयू बैंक के मैनेजर ऋषि शर्मा के भाई हैं और एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। वहीं पटवारी कॉलोनी निवासी नितिन तिवारी उम्र 24 साल, डॉ. हरिप्रसाद तिवारी के पुत्र हैं। डेढ़ माह पहले ही राहुल और नितिन की दोस्ती हुई थी। नितिन तिवारी गोवा, बैंगलुरु और भोपाल में होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ले चुका है। वह 25 जून की शाम को बैंगलुरू से अपने घर वापस आया था। रात में नितिन अपनी माँ से यह बोलकर निकला कि वह अपने दोस्त के साथ खाना खाने जा रहा है और बाईक से गया था। इसके बाद जब नितिन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को पता चला कि वह राहुल शर्मा के साथ खाना खाने गया था। नितिन ने अपनी बाईक किसी के घर पर खड़ी कर दी थी और दोनों राहुल की कार से निकले थे। उसके बाद से ही इनका कोई अता पता नहीं होने पर परिजनों ने गंज पुलिस थाना में इनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कार और लापता नितिन का शव तो मिल गया लेकिन अभी राहुल शर्मा का कोई पता नही चला है। पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button