Betul: धुरेंडी पर्व पर डीजे बजाकर नही मना पाएंगे जश्न: नियमों को तोड़ा तो होगी कार्रवाई

बैतूल। धुरेंडी पर्व पर डीजे बजाकर हुड़दंग मचाई तो खैर नहीं होगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए फरमान का सख्ती से पालन करना होगा। होली और धुरेंडी पर्व को लेकर रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीओपी सृष्टि भार्गव, गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले प्रमुख रूप से उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के चलते डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीजे संचालकों को निर्देश दिए है कि वे होलिका दहन और धुरेंडी पर्व पर डीजे का इस्तेमाल न करें। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाईडलाईन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। होलिका दहन और धुरेंडी पर्व पर पुलिस पूरे समय मुस्तैद रहेगी। जगह-जगह चौक चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। हर हरकत पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।

रात 10 बजे के बाद ढाबे होंगे बंद
गंज थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने बताया कि होली और धुरेंडी पर्व पर देर रात तक ढाबे संचालित होने से विवाद की स्थिति निर्मित होती है। जिसे देखते हुए दो दिन ढाबों को रात 10 बजे बंद करने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई। यह भी निर्देश दिए है कि ढाबों पर अधिक भीड़ भाड़ न होने दे। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति ढाबे पर आने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा है। ढाबों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए। धुरेंडी के दिन पुलिस रात में गश्त कर व्यवस्था का जायजा लेगी। कोई भी समय के बाद ढाबा खुला मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button