Gold- Silver Price 26 February 2026: आज सोना-चांदी के दामों में हुई मामूली बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 26 February 2026: There was a slight increase in the prices of gold and silver today, know the rate of 22 carat 10 grams gold.

Gold- Silver Price 26 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 25 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 159043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 158406 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 145683 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 119282 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 93040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 65 हजार 650 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

