Madhya Railway News : ओएचई केबल टूटने से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं
Madhya Railway News: Rail traffic disrupted due to OHE cable breakage, many trains delayed for hours
Madhya Railway News : इटारसी–नागपुर रेलखंड के सोनाघाटी क्षेत्र में रविवार अलसुबह ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) केबल टूटकर गिर जाने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। इस घटना के कारण अप और डाउन दोनों ट्रैकों पर ट्रेनों की आवाजाही घंटों बाधित रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह घटना तड़के लगभग 3 से 4 बजे के बीच हुई। जैसे ही जानकारी मिली, रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। तकरीबन सुबह 8 बजे तक ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो पाया।
घंटों लेट हुईं ट्रेनें
नागपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें:
- अमरावती एक्सप्रेस: 3 घंटे देरी
- गोरखपुर एक्सप्रेस: 1.5 घंटे देरी
- जीटी एक्सप्रेस: 1.5 घंटे देरी
- सिकंदराबाद एक्सप्रेस: 1 घंटा देरी
इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेनें:
- समता एक्सप्रेस: 4.5 घंटे देरी
- एर्नाकुलम एक्सप्रेस: 4 घंटे देरी
- गोरखपुर एक्सप्रेस: 4 घंटे देरी
- संघमित्रा एक्सप्रेस: 1.5 घंटे देरी
- दक्षिण एक्सप्रेस: 1 घंटा देरी
- गंगा कावेरी एक्सप्रेस: 1 घंटा देरी
इस घटना के कारण हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। रेलवे प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने और जल्द से जल्द सामान्य संचालन बहाल करने के लिए तत्परता दिखाई।


