Betul Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दूसरे हादसे में दो घायल

Betul Road Accident: Uncontrolled truck hit several vehicles, 3 people died tragically, two injured in another accident

Betul Road Accident:  बैतूल बैतूल-इंदौर फोरलेन पर चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरापाटला के हाईस्कूल, बन्नूढाना जोड़ के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप व मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे प्रतीक्षालय को तोड़ते हुए एक दुकान में घुस गया। घटना में ट्रक चालक और दो बाइक सवार समेत 3 लोगो की मौत गई।  ट्रक के केबिन में फंसे चालक को केबिन को गैस कटर से काटकर निकला गया।

पुलिस के अनुसार हाईवे के चिरापाटला के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने दुकान के सामने खड़े पिकअप वाहन, ट्रैक्टर ट्राली एवं दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद प्रतीक्षालय को नुकसान पहुंचाते हुए एक दुकान में घुस गया।  हादसे में ट्रक चालक खंडवा जिले के सेमलिया थाना पिपलोदा निवासी ईश्वर उर्फ किशोर किशोरी उम्र 29 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना में मोटरसाइकिल के पास खड़े अशोक कचाहे (36) निवासी कामढामाल और महेंद्र पिता ज्ञानेश्वर बिसोने (15) घायल हो गए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक मोटरसाइकिल सवार को घसीटते हुए 100 मीटर तक ले गया। मोटरसाइकिल चालक युवक आधार कार्ड बनाने चिचोली आये थे। ट्रक बैतूल की ओर से कोयला लेकर इंदौर की ओर जा रहा था तभी हादसा हो गया।  इधर ट्रक केबिन में फंसे चालक के शव को एक घंटे की मशक्कत से गैस कटर से केबिन काटकर बाहर निकाला।
सडक के दोनों ओर डिवाइडर नहीं 
ग्रामीण दिनेश यादव, राम याद, अन्नी आय, गोलू खा, धीरेंद्र आर्य ने बताया सड$क के दोनों ओर डिवाइडर नहीं होने के कारण लगातार घटना बढ़ रही है। अगर स्कूल के समय होता तो कई बच्चे इस दुर्घटना में शिकार हो जाते हैं। मौके डायल 100 और संजीवनी 108 पहुंची थी। पुलिस में वर्ग कायम कर पूरे हाथ से जांच शुरू कर दी है। 
बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
शुक्रवार दोपहर को बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसा हुआ जिसमें अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आमला ब्लाक के ग्राम रजेगांव निवासी शिवपाल धाकड़ और राजू धाकड़ भागवत कथा की समाप्ति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम परतापुर जा रहे थे इसी दौरान परतापुर जोड़ के पास फोरलेन पर अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button