Betul Today News: बारिश से गढ्डों में तब्दील हुई सड़कें आवाजाही में होती है परेशानी

Betul Today News: Roads have turned into potholes due to rain, causing problems in movement

Betul Today News: बैतूल शहर के कई प्रमुख मार्गो और वार्डो की सड़कें बारिश से गढ्डों में तब्दिल हो गई है। सड़कों में गढ्डे पड़ने से कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। कुछ जगह नगरपालिका ने डस्ट डालकर गढ्डे भरे है, लेकिन कुछ ही दिन में फिर सड़कों पर गढ्डे बन गए है। बारिश के पहले सड़कों का निर्माण हो जाता तो आज शहरवासियों को खराब सड़कों से परेशान नहीं होना पड़ता। नगरपालिका ने शहर की कई प्रमुख सड़कें और वार्डो की सड़कों में डामरीकरण करने के टेंडर हुए, लेकिन नगरपालिका बारिश के पहले सड़कों का निर्माण नहीं कर सकी। हालात यह है कि बारिश के समय कई सड़कों पर गढ्डे बन गए है। यह गढ्डे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। बारिश के समय गढ्डों में जलभराव होने के कारण गढ्डे समझ नहीं आते और वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते है। शहर के कुछ वार्डो के हालात तो यह है कि पैदल आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर बारिश के पानी से तालतलैया जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। कॉलेज चौक मुख्य चौराहा पर एक बड़ा गढ्डा हो गया है, यहां कई दोपहिया वाहन चालक गढ्डे के कारण हादसा का शिकार हो गए। नगरपालिका ने अभी तक इस गढ्डे में भराव नहीं किया है। ऐसा लग रहा है कि अधिकारी और बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे है। 
डस्ट डालने के कुछ दिन बाद फिर गढ्डे 
नगरपालिका ने कुछ सड़कों के गढ्डे डस्ट डालकर भरे है, लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर गढ्डे हो गए है। अभी बारिश होने के कारण नगरपालिका खराब सड़कों में डामरीकरण भी नहीं कर पा रही है। शहरवासियों को बारिश भर गढ्डों भरी सड़कों से चलना पड़ेगा। बारिश खत्म होने के बाद ही सड़कों की अच्छे से मरम्मत हो पाएगी। खराब सड़कों के कारण शहरवासी परेशान है। 

Related Articles

Back to top button