Betul Today News: प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Betul Today News: Lover and girlfriend consumed poison, admitted to district hospital in critical condition, police investigating the case

Betul Today News: बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में प्रेमी और प्रेमिका द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली के ग्राम आवरिया निवासी प्रदीप नाम के युवक और उसकी 17 वर्षीय नाबालिक प्रेमिका निवासी इटारसी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। दोनों को उपचार के लिए बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
जहरीला पदार्थ किस कारण से खाया है अभी कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी और प्रेमिका के बयान दर्ज करने के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी मिलेगी। अभी प्रेमिका और प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।



