Betul News : सिविल सर्जन डॉ. घोरे ने जिला अस्पताल की रसोई का किया निरीक्षण, दाल में पानी की मात्रा मिली अधिक, लगाई फटकार

Betul News: Civil Surgeon Dr. Ghore inspected the kitchen of the district hospital, found excess water content in the pulses, reprimanded

Betul News : बैतूल सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने शनिवार को जिला अस्पताल की रसोई कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुपरवाइजर को निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार भोजन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. घोरे ने भोजन का स्वाद भी चखा, जो संतोषजनक पाया गया। दलिया और सब्जी की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई, वहीं दाल के पतला होने पर उसे गाढ़ा बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा दूध के पतला पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेका कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा। दो टूक शब्दों में कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों को गुणवत्ता पूर्वक भोजन मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान इस अ आरएमओ डॉ. रानू वर्मा भी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button