jio, airtel, vi only calling plans : टेलीकॉम कंपनियों ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किए सिर्फ कॉलिंग प्लान, यह मिलेगा फायदा

Jio, Airtel, Vi only calling plans: Telecom companies have released calling-only plans for consumers, this is the benefit

jio, airtel, vi only calling plans :  ट्राई के निर्देश के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेकलिकाम कंपनी एयरटेल ने सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान जारी किया है। इस प्लान में उन उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा जो केवल कॉलिंग का उपयोग करते हैं और इंटरनेट नहीं चाहते हैं। एयरटेल ने कॉलिंग और कीपैड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए 469 रुपये का रिचार्ज प्लान जारी किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग 900 एसएमएस की सुविधा 84  दिन के लिए दी जा रही है। उपभोक्ता इस प्लान का फायदा उठा सकते है। 

वोडाफोन आइडिया का कॉलिंग प्लान
इसी तरह वोडाफोन आइडिया(VI) ने भी कॉलिंग प्लान जारी किया है। वीआई ने 470 रुपये का प्लान जारी किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 एसएमएस की सुविधा 84 दिन के लिए मिलती है।
जियो का 448 रुपये का रिचार्ज प्लान
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने 448  वाला  कॉलिंग प्लान जारी किया है जिसमें 84 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग 1000 एसएमएस सुविधा दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button