Betul Crime News : बैतूल में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में प्रेमिका ने भी खाया जहर

Betul Crime News: Young man commits suicide by hanging in Betul, girlfriend also consumes poison in shock

Oplus_131072

Betul Crime News :  बैतूल जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, वहीं उसकी मौत की खबर मिलते ही उसकी प्रेमिका ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान महावीर वार्ड निवासी 25 वर्षीय शिवांश सोनी के रूप में हुई है। वह Indian Coffee House में मैनेजर के पद पर कार्यरत था और कुछ दिन पहले ही बैतूल अपने घर आया था। शुक्रवार शाम उसने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मामले ने उस वक्त और गंभीर मोड़ ले लिया, जब युवक की मौत की खबर उसकी प्रेमिका तक पहुंची। सदमे में आकर युवती ने शनिवार सुबह जहर खा लिया। युवती साईंखेड़ा की रहने वाली बताई जा रही है और बैतूल में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। हालांकि, पारिवारिक सहमति को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दबाव के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटना से एक दिन पहले भी युवती को पुलिस ने डैम पर संदिग्ध स्थिति में देखा था, जहां वह कूदने की कोशिश कर रही थी। पुलिस टीम ने उसे समझाइश देकर थाने लाया और कई घंटों तक काउंसलिंग की थी। उस दौरान युवती ने बताया था कि युवक मानसिक रूप से परेशान है और आत्महत्या की बातें कर रहा है।
फिलहाल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है और दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना न केवल एक प्रेम कहानी का दुखद अंत है, बल्कि युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और पारिवारिक असहमति के गंभीर परिणामों की ओर भी इशारा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button