Betul Collector Transfer :  कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का तबादला, डॉ संजय सोनवणे को बैतूल कलेक्टर की जिम्मेवारी

Betul Collector Transfer: Collector Narendra Kumar Suryavanshi transferred, Dr. Sanjay Sonawane given the responsibility of Betul Collector

 Betul Collector Transfer :  मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। इस सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और गति लाने की कोशिश की गई है।

इस फेरबदल के तहत बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का तबादला रीवा जिले में कर दिया गया है। वे अब रीवा के नए कलेक्टर के रूप में पदभार संभालेंगे। सूर्यवंशी को प्रशासनिक अनुभव के आधार पर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, रीवा नगर निगम के आयुक्त डॉ संजय सोनवणे को बैतूल जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सोनवणे अब बैतूल जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि नगरीय प्रशासन में उनके अनुभव का लाभ जिले के विकास कार्यों में मिलेगा।

सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अन्य जिलों में भी कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, जिसकी विस्तृत सूची जारी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button