MP IAS Transfer List : भोपाल,रीवा, सागर और बैतूल सहित 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला
MP IAS Transfer List: 26 IAS officers including Bhopal, Rewa, Sagar and Betul transferred

MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस फेरबदल में राजधानी भोपाल सहित धार, रीवा, सागर, सिवनी और बैतूल जैसे अहम जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।

इस बदलाव के तहत भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए सचिव, मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और बेहतर कार्यप्रणाली के उद्देश्य से जोड़ा जा रहा है।





